मोहता महाविद्यालय राजगढ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का एक गरिमामय कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह के मुख्य अतिथि एनएसएस के जिला समन्वयक और लोहिया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ महेंद्र खारडिय़ा थे, जिन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा और विद्यार्थियों को समाज से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है।