जामगांव आर से गुण्डरदेही मार्ग के शीघ्र नवीनीकरण की मांग को लेकर गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी (एस.डी.एम.) महोदय को आवेदन पत्र सौंपा गया।आवेदन में उल्लेख किया गया कि उक्त मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।