मंझिआंव: परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ने वाली मझिआंव की किशोरी रांची से हुई सकुशल बरामद
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरपुरवा गांव की 16 वर्षीय किशोरी परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर कहीं चली गई थी। मामले की सूचना मिलते ही मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संभावित सूचना तंत्रों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप किशोरी को रांची जिले