चंडौस थाना क्षेत्र से रविवार को दुष्कर्म के आरोप का एक गंभीर मामला सामने आया है। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र की एक युवती ने चंडौस क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जेवर और नकदी हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पहले आगरा के खंदौली थाना में जीरो FIR दर्ज कराई, जिसके आधार पर चंडौस कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।