बज्जू: बज्जु क्षेत्र में आग से झोपड़ा व तीन छप्पर जलकर राख, परिवार बेघर, पाबूसर पश्चिम रोही की घटना, मुआवजे की मांग
बज्जु के पाबूसर पश्चिम रोही में मंगलवार सुबह आग लगने से एक किसान का झोपड़ा जल गया। इससे परिवार बेघर हो गया। रूपाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल खेत की ढाणी में रहता है, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक झोपड़े में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने झोपड़े सहित तीन छप्परों को चपेट में ले लिया।आग से झोपड़े और छप्परों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर जल गए।