लाडनूं: 5 दिन पहले एनआरआई दूल्हे की हुई थी शादी, गुरुवार को निम्बी जोधा पुलिया पर सड़क हादसे में हुई मौत, 2 की मौत
लाडनूं थाना क्षेत्र के निम्बी जोधा पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 दिन पहले शादी हुई एनआरआई दूल्हे एवं उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। कार और ट्रेलर की सीधी भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी मिली।मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया।