कोल: वायनाड में पशु विज्ञान के छात्र की निर्मम हत्या के विरोध में ABVP अचल पर SFI का फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Mar 12, 2024 वायनाड में पशु चिकित्सा विज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र जे°एस सिद्धार्थन की SFI के द्वारा की गईं निर्मम हत्या के विरोध में अलीगढ़ के अभाविप का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या के विरोध में अभाविप के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और SFI का पुतला दहन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तरह-तरह के नारों से जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।