कोल: नगला पानखानी में किसान द्वारा सड़क पर डाले गए कटीले तारों में फंसकर होमगार्ड के दोनों हाथ टूटे, इलाज जारी
Koil, Aligarh | Mar 12, 2024 थाना महुआ खेड़ा के गांव नगला पानखानी में किसान द्वारा सड़क पर डाले गए कटीले तारों में फंसकर एक होमगार्ड के दोनों हाथ टूट गए। रोजाना की तरह घायल होमगार्ड विकास अपनी नौकरी पर जा रहा था तभी किसान द्वारा सड़क पर डाले गए कटीले तार अचानक होमगार्ड की मोटरसाइकिल में फंस गए इसके बाद होमगार्ड जमीन पर गिर गया और उसके दोनों हाथ टूट गए।