बारां: श्री राम जन्मभूमि पर रक्तदान महोत्सव संपन्न हुआ, बारां सहित जिले से पहुंचे रक्तदाता
Baran, Baran | Sep 14, 2025 श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव 2025 संपन्न हुआ जिसमें बारां शहर समेत जिले से रक्तदाता पहुंचे। महोत्सव में राजस्थान के बारां जिले के पारलिया निवासी डॉ अनिल मर्मिट, बारां से भूपेंद्र पंकज रक्तदाता, तिसाया से गोविन्द शर्मा आदि का सम्मान किया गया।