बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में फोरलेन पर ट्रक की टक्कर से बेकाबू कार ने बाइक सवार दादा और दो पोतों को मारी टक्कर, तीनों घायल
पटना-बख्तियारपुर एनएच-31 पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के ममता होटल के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि केदार राय अपने दो पोते सुधीर कुमार और भोला कुमार के साथ बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर उनकी बाइक से जा भिड़ी, जिस