अमरपाटन के नादन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने पैदल राहगीर राजदीप विश्वकर्मा को कुचलकर भाग खड़ा हुआ । स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल राजदीप को अमरपाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने से सोमवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।