बेगूसराय: SP के निर्देश पर पोखरिया स्थित झोपड़पट्टी में पुलिस ने की छापेमारी, 86 लीटर देशी शराब बरामद
एसपी मनीष के निर्देश पर रविवार की दोपहर 2:00 बजे पोखरिया स्थित झोपड़पट्टी में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान 86 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया है. एसपी ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब कारोबार में लगे हुए हैं.