दरभंगा: ROB निर्माण के लिए दरभंगा में चला बुलडोजर, निगम के 10 पुराने दुकान हटाए गए
नए दुकानों की चाभी सौंपकर कराया गया शिफ्ट,
दरभंगा में ROB (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। लहेरिया टावर से चट्टी चौक गोमती स्थित रेलवे गुमटी के पास तक बने निगम के करीब 10 पुराने दुकानों को बुलडोजर से हटा दिया गया। प्रभारी एसडीएम संजीत कुमार ने बताया कि ROB निर्माण के तहत इन पुराने दुकानों को हटाना जरूरी था। दुकानदारों के लिए पुराने दुकानों के पीछे नए