बरहरुवा: बीस सूत्रीय अध्यक्ष ने बरहरवा के विभिन्न पंचायतों में चलाया जनसंपर्क अभियान, बोले- पाकुड़ में बिछा है सड़कों का जाल
प्रखंड बीस सुत्रीय अध्यक्ष अशोक दास ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड के पथरिया पंचायत के ढाटापाड़ा, नीचे टोला, झरना टोला एवं मयूरकोला पंचायत के दुखिया टोला में जनसंपर्क अभियान के तहत पाकुड़ विधानसभा के ग्रामीणों से रूबरू हुए हैं। इस बाबत उन्होंने बताया कि झारखंड में गठबंधन की सरकार के माध्यम आम जनों को किन-किन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।