पलारी: प्राथमिक कृषि साख समिति छेरकापुर में अव्यवस्था, किसानों में बढ़ी नाराज़गी, कारण रहा कर्मचारी का समय पर नहीं पहुंचना
आज दिनांक 03 दिसंबर सुबह 10 बजे की है जहां प्राथमिक कृषि साख समिति छेरकापुर में धान बेचने के लिए किसान अपने-अपने टोकन के अनुसार सुबह 7 बजे से पहुँच गए थे। किसानों का धान तौल भी हो चुका है, लेकिन सुबह 10 बजे तक समिति में न तो कर्मचारी उपस्थित थे, न ही कंप्यूटर ऑपरेटर और न ही समिति प्रबंधक दिखाई दिए। इस कारण किसान परेशान और नाराज़ हैं।