सीतापुर: बिजवार एवं आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के बिजवार एवं आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात वाहन एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। जानकारी के अनुसार रेउसा ब्लॉक में तैनात है फोर्थ क्लास का कर्मचारी जो कि वहां से वापस घर आ रहा था तभी आरटीओ ऑफिस के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।