करायपरसुराय: श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली।
श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, में बुधवार को वोलेंटियरशिप कार्यक्रम के तहत सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए योगाभ्यास सत्र और स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर पीएमसीएच के डॉ. प्रियदर्शी विवेक ने छात्र-छात्राओं को प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने बरसात में मच्छरजनित रोगों से बचाव के ल