अन्ता: स्वीप टीम अंता ने सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत मतदान जागरूकता के लिए वोट बारात का आयोजन किया
Antah, Baran | Nov 8, 2025 स्वीप टीम अंता के सदस्य ओम मेरौठा, सुरभि खंडेलवाल, विकास मालव द्वारा सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत मतदान जागरूकता हेतु वोट बारात का आयोजन किया गया। जिसमे महिला बाल विकास विभाग, आशा सहयोगिनी, सहित महिला मतदाता शामिल हुई। स्वीप सदस्य ओम मेरोठा ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि बारात में रंग बिरंगी पोशाक पहने महिला पुरुष नाचते गाते वोट की अपील करते हुए चल रहे थे...