चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बार अंता विधानसभा उपचुनाव में समस्त 268 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी। जिसकी मॉनिटरिंग रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी बारां एवं राज्य स्तर पर भी की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम हवाई सिंह यादव ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि एक ही लोकेशन पर 3 से अधिक मतदान केंद्र होने पर एक अतिरिक्त वेबकास्टिंग कैमरा...