मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का शनिवार को खरगोन कार्यालय कलेक्टर में दस्तावेज परीक्षण कार्य किया गया । इसमें खरगोन जिले के नामांकित 260 अभ्यर्थियों में से 181 अभ्यर्थी उपस्थित हुए एवं 79 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे अनुपस्थित रहे । उपस्थिति 181 अभ्यर्थियों में से 156 अभ्यर्थी पात्र पाए गए व 25 अभ्यर्थियों को होल्ड किया।