बांसवाड़ा: सागवा पाडा गांव में खेतों में काम करते समय किसान को जहरीले जानवर ने काट लिया, हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
मोटा गांव थाना क्षेत्र स्थित सागवा पाडा गांव में शुक्रवार शाम को खेतों में काम करने के दौरान किसान को जहरिले जानवर ने काट लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, मोटा गांव थानाधिकारी रमेश पाटीदार ने बताया कि दिनेश पुत्र शंकर निवासी सागवा पाडा के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।