गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के चार पंचायतों में महादलित और दलित बस्तियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन
गढ़पुरा प्रखंड के मालीपुर, कोरैय रजौड़ एवं सोनमा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार ने बताया शिविर के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई. इस दौरान जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया.