दुधि: कुड़वा गांव में आटा चक्की की पट्टी में फंसे छात्र की सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में खेलते समय 9 वर्षीय छात्र प्रतीक, दिलीप यादव आटा चक्की मशीन की चलती पट्टी की चपेट में आ गया। इस घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, कुड़वा निवासी प्रतीक अपने घर के पास खेल रहा था।