बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Sadar, Varanasi | Sep 23, 2024 बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं नव्य-भव्य कारिडोर को देखकर अभिभूत नजर आईं। शिल्पा शेट्टी ने विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद कारिडोर का भ्रमण कर उसकी भव्यता देखी।