स्याना: नगर के चन्नीवाला शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक लंबे कार्यकाल की खुशी में कार्यकर्ताओं ने किया हवन
Siyana, Bulandshahr | Jun 10, 2026
नगर के चन्नीवाला शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक लंबे कार्यकाल की खुशी में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता चन्नी वाला शिव मंदिर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक लंबे कार्यकाल की खुशी में हवन पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की।