आरा: शोभि डुमरा के समीप गोली मारकर की गई एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Arrah, Bhojpur | Feb 4, 2024 नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार चरपुलवा मोड़ के निवासी बिरेन यादव के पुत्र अभिषेक उर्फ अंगद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभि डुमरा गांव के समीप हुई है। वहीं मुफ्फसिल थाने और नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि हर एक बिंदु पर जांच हो रही है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।