आरा: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार 2 लोग हुए घायल, उपचार जारी
Arrah, Bhojpur | Feb 4, 2024 जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद गजराजगंज ओपी गश्ती पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर ज़ख्मियों के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे