आरा: गीधा ओपी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Feb 4, 2024 गीधा ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गीधा ओपी क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसी मामले में एक आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के परिजनों से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और विश्वास बनाए रखें, हम सबको न्याय दिलाएंगे।