आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप बस से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से हुई घायल
Arrah, Bhojpur | Feb 3, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप शनिवार की दोपहर बस से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी छात्रा आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी राजेन्द्र पाल की 15 वर्षीया पुत्री मधु कुमारी है