पत्थलगांव: पत्थलगांव में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। प्रयागराज से पधारे परम पूज्य पवन कुमार महाराज ने कथा वाचन करते हुए शिव तत्व एवं माता प