रायबरेली: अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर रायबरेली पुलिस दिखी अलर्ट, सीओ सिटी अमित सिंह ने दी जानकारी
अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर रायबरेली पुलिस अलर्ट दिखी। मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही। मस्जिदों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। ड्रोन कैमरे से शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी अमित सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की।