सुपौल: DLCC/DLRC बैठक में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, ACP लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 24, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को DLCC/DLRC मार्च-2026 की बैठक जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, बैंक समन्वयकों तथा आरसेटी (RSETI) के निदेशक ने भाग लिया।