भादरा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गई। प्रधानाचार्या सुमित्रा चौधरी ने सरस्वती पूजन किया। प्रसाद वितरण, मेगा पीटीएम आयोजन और कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक व स्टाफ उपस्थित रहे।