पन्ना: अज्ञात वाहन चालक ने बघिन को मारी टक्कर, डिप्टी डायरेक्टर बोले- टोल नाके के सीसीटीवी से कर रहे जांच
Panna, Panna | May 8, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग पर अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाघिन के घायल होने के बाद अब जांच तेज हो गई है। डिप्टी डायरेक्टर बीके पटेल ने टोल नाकों के CCTV खंगालने और सुरक्षा हेतु हाथियों का दल तैनात करने की पुष्टि की है। बता दें कि बीते एक महीने में बाघों की मौत और शव मिलने से पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।