सगड़ी: देवारा खास राजा ग्राम पंचायत में घाघरा नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, मजदूरों ने डूब रहे दो किशोरों को बचाया
Sagri, Azamgarh | Apr 27, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा ग्राम पंचायत में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है । घाघरा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई । जबकि नदी में डूब रहे दो किशोरों को मजदूरों ने किसी तरह बचा लिया । पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।