मल्हारगढ़: ग्राम तुरकिया में कुएं में गिरे कबर बिच्छू का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग और ग्रामीणों ने बचाई जान
ग्राम तुरकिया में एक वन्य प्राणी कबर बिच्छू कुएं में गिर गया, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, टीम के सदस्यों ने कुएं में उतरकर सावधानीपूर्वक कबर बिच्छू को बाहर निकाला, काफी मशक्कत के बाद वन्य जीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया,