नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित साहू परवत्ता के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गये। घायलों में खगड़ा निवासी युवराज कुमार और मधेपुरा जिले के रतवारा निवासी अमर कुमार शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।