रामगढ़: बहाला में बुद्ध जयंती पर विकास की सौगात, 10 लाख के हॉल का शिलान्यास, धम्म संदेशों से गूंजा विहार परिसर
Ramgarh, Alwar | May 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बहाला गांव में बुधवार को दोपहर एक बजे गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। ज्ञान रत्न बुद्ध विहार परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक हॉल का शिलान्यास सुखवंत सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।