गायघाट: चोरनियां गांव: जगतवीर राय हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, राजद प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से की मुलाकात
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में हुए जगतवीर राय हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी से मिलकर तत्कालीन थानेदार राजा सिंह पर सख्त कार्रवाई की मांग की।