गोला: बड़हलगंज में सरयू नदी पर मोटरबोट पलटी, पांच लोग गिरे, लेकिन लाइफ जैकेट और स्थानीय नाविकों की मदद से सभी बचे
गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सरयू नदी में मोटरबोट की मछली पकड़ने वाली नाव से टक्कर हो गई। मुक्तिपथ निवासी धर्मेंद्र साहनी अपने रिश्तेदारों दीपक, सुनील, ज्योति, रिन्की, यश और रोशन को घुमाने ले जा रहे थे। टक्कर के बाद मोटरबोट पलट गई और सभी नदी में गिर पड़े। सभी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे वे सुरक्षित रहे।