हरदोई: बघौली के अरमी गांव में बबूल के जंगल में फांसी पर लटकता मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, 23 मई से लापता था व्यक्ति
Hardoi, Hardoi | May 28, 2024 मंगलवार की दोपहर बघौली थाने के अरमी में एक बबूल के जंगल में 52 वर्षीय अधेड़ का शव गमछे से फांसी पर लटका हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।जांच मे शव की पहचान श्रीराम पुत्र राम किशन निवासी सन्दना कोतवाली बेनीगंज के रूप में हुई।उसके घर वालों ने बताया कि श्रीराम 23 मई को घर से निकला था।