दमोह: खोजखेड़ी में बोर साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jan 19, 2025 दमोह खोजखेड़ी में आज रविवार दोपहर 12 बजे बोर की सफाई करते वक्त 3 लोगों की करंट लग गया। जिसमें एक युवक की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद ख़ौजाखेडी निवासी मनोज पिता मरू पटेल उम्र 38 वर्ष को मौजूद डॉक्टर रेक्सन अल्बर्ट ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद शव को पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया है।