पीपलदा: अयाना थाने पर सीएलजी बैठक का आयोजन, नवनियुक्त थानाधिकारी ने लोगों से जानी समस्याएं और मध्यप्रदेश सीमा का किया अवलोकन
Pipalda, Kota | Jan 20, 2025 जिले के अयाना थाने पर सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें थानाअधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने लोगो से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। अयाना थानाधिकारी यादव ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर पूरे इलाके की समस्याओं से अवगत हुआ हूं और उन्हें हल करने का प्रयास किया जावेगा यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई जावेगी।