मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। विधानसभा क्षेत्र के सभी 355 मतदान केंद्रो पर भारी सुरक्षा व्यवस्था किया गया। सभी बूथों पर केंद्रीय बलो कि तैनाती कि गयी। हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में शाम छ बजे तक 63.61 फीसदी मतदान होने कि खबर है। महिला मतदाताओं में वोट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।