हुसैनाबाद: एक महीने से अंधेरे में स्कूल, टूटे केबल से बिजली गुल; गर्मी में बेहाल बच्चे ।
हुसैनाबाद के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नहर कॉलोनी में पिछले एक माह से एलटी केबल टूटकर जमीन पर पड़ा है। केबल क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने से पंखे बंद हैं और पेयजल मोटर भी काम नहीं कर रही है। वहीं जमीन पर पड़ा केबल बच्चों की सुरक्षा