जबलपुर: जबलपुर के रांझी में फूटा गुस्सा: विहिप और बजरंग दल ने घेरा थाना !!
जबलपुर का रांझी इलाका इस वक्त खौफ के साए में है! सड़कों पर खुलेआम छलकते जाम, महिलाओं से बदसलूकी और हर दिन होती चोरियों ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देर रात तक जुटने वाले नशेड़ियों और गुंडों के डर से अब लोग घरों से निकलने में भी कतराने लगे हैं। जनता की इसी परेशानी को लेकर अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आयुध जिला ने सीधे पुलिस प्रशासन के खिलाफ