धमतरी: धमतरी में जल जीवन मिशन का जल अर्पण दिवस, 86 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की सफलता
धमतरी के ग्राम मरादेव में जल जीवन मिशन के जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। जिले के 86 गांवों में शुद्ध जल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी। सरपंच, ऑपरेटरों को सम्मानित भी किया गया।