खुर्जा: खुर्जा में 'मजिस्ट्रेट' लिखी गाड़ी से अवैध उगाही, जांच के आदेश, सचिव बोले- गाड़ी ड्राइवर लेकर गया था, वीडियो हुआ वायरल
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात मंडी सचिव नाहर सिंह कथित तौर पर अवैध उगाही करते कैमरे में कैद हो गए। उनके वाहन पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखा था। जैसे ही मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू किया, सचिव अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे वायरल हुई।