सिसई: नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई स्नान पूर्णिमा की पूजा,शयन में गए भगवान जगन्नाथ
Sisai, Gumla | Jun 29, 2026 नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई स्नान पूर्णिमा की पूजा,शयन में गए भगवान जगन्नाथ।सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को स्नान पूर्णिमा की पूजा हुई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारीयों के द्वारा भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया गया और पूजा की गई। इसके साथी भगवान जगन्नाथ शयन में चले गए हैं। बताया गया कि अब भगवान 15 दिनों के लिए शयन में रहेंगे