फारबिसगंज: सहयोग शिविर में पहुंचे लोगों ने सिमराहा में चल रही मांस फैक्ट्री को बंद करने की मांग की
फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे लोगों ने सिमराहा में चल रहे मांस फैक्ट्री को बंद करने की मांग की। मंगलवार को 12 बजे के करीब सहयोग शिविर में पहुंचे लोगों ने बैनर पोस्टर लेकर फैक्ट्री को बंद करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे अररिया एसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया।